WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

10th Hindi Karnataka Sampada Notes

दसवीं कक्षा कर्नाटक संपदा हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर Pdf, 10th Standard Karnataka Sampada Notes in Hindi Question Answer Summery Mcq Pdf 2024 Kseeb Solutions For Class 10 Hindi Chapter 15 Notes Karnataka Sampada Question Answer 10th Class Hindi Chapter 15 Notes in Kannada Medium

पाठ -15. कर्नाटक संपदा

एक वाक्य में उत्तर लिखिए:

1.पश्चिमी घाट किसे कहते है ?

उत्तर : कर्नाटक के दक्षिण छोर से उत्तर तक फैली लंबी पर्वतमालाओं को पश्चिमी घाट कहते है।

2. कर्नाटक में कौन कौन से जलप्रपात हैं ?

उत्तर : कर्नाटक में जोग, अब्बी, गोकाक और शिवन समुद्र आदी जलप्रपात हैं।

3. श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति की ऊँचाई कितनी है ?

उत्तर : श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति की ऊंचाई 57 फूट है ।

4. किस नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है ?

उत्तर : बेंगलूरु नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है |

5. भद्रावती के दो प्रमुख कारखानों के नाम लिखिए ।

उत्तर : भद्रावति में कागज, लोहे और इस्पात के बड़े कारखाने हैं।

6. सेंट फिलोमिना चर्च किस नगर में है ?

उत्तर : सेंट फिलोमिना चर्च मैसूर नगर में है। 1

7. बिजापुर नगर का प्रमुख आकर्षण स्थान कौनसा है ?

उत्तर:- बिजापुर नगर का प्रमुख आकर्षण स्थान गोलगुंबज की व्हिस्परिंग गैलरी है ।

8. अरब्बी समुद्र कर्नाटक की किस दिशा में है ?

उत्तर: अरब्बी समुद्र कर्नाटक की पश्चिम दिशा में है

9. कर्नाटक की दक्षिण दिशा में कौनसी पर्वतमालाएं शोभायमान है ?

उत्तर : कर्नाटक की दक्षिण दिशा में नीलगिरी की पर्वत मालाएँ शोभायमान हैं।

SSLC Karnataka Sampada Lesson Notes Pdf 2023

विस्तृत रूप लिखिए :

एच. ए. एल – हिन्दुस्तान एरोनाटिकल लिमिटेड

एच. एम. टी. – हिन्दुस्तान मशीन आइ.टी. आइ ‘टूल्स इंडियन टेलिफोन इंडस्ट्री

बी.इ.एल – भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड

बी.एच.ई.एल -भारत हेवी इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड

दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए:

1. कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ और जल प्रपात कौन-कौनसे हैं ?

उत्तर : कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा नदियाँ और जोग, अब्बी, गोकाक और शिवन समुद्र आदी जलप्रपात है।

2. कर्नाटक के किन साहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त है ?

उत्तर : कर्नाटक के द.रा.बेंद्रे, शिवरामकारंत, मास्तिवेंकटेश अय्यंगार, वि.कृ. गोकाक यू. आर. अनंतमूर्ति गिरीश कार्नाड और चंद्रशेखर कंबार को ज्ञानपीठ पुरस्कार , प्राप्त है।

3. बाँध और जलाशयों के क्या उपयोग है ?

उत्तर: बाँधों से हजारो एकड जमीन सींची जाती है। इन नदियों के जलाशयों की सहायता से ऊर्जा (बिजली) उत्पादन करते हैं।

4. कर्नाटक के कुछ प्रमुख राजवंशों के नाम लिखिए |

उत्तर : गंगा, कदंब, राष्ट्रकूट, चालुक्य, होय्सल ओडेयर आदी राजवंशजों ने तथा राणी अब्बक्कदेवी, कित्तूर चेन्नम्म, टिप्पू सुल्तान, आदिलशाह जैसे शासकों ने शासन किया ।

5. कर्नाटक में कौन-कौनसी बृहत् संस्थाएँ है ?

उत्तर : कर्नाटक के बेंगलूर में भारतीय विज्ञान संस्थान, एच. ए. एल. एच. एम. टी, आइ.टी. आइ, आदी बृहत् संस्थाएँ है

चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए:

1. कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए ।

उत्तर: कर्नाटक विशेष प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है। . यहाँ के लंबी पर्वतमालाओं को पश्चिमी घाट कहते है। इन्ही घाटों में नीलगिरी की पर्वतमालाएँ है ।यहाँ पवित्र कावेरी, कृष्णा, तुगभद्र नदियाँ और जलाशय भी हैं। और कर्नाटक चंदन का आगर है।

2. कर्नाटक की शिल्पकला का परिचय दीजिए ।

  • उत्तर: कर्नाटक के बेलूर, हलेबीड, सोमनाथपुर वास्तुकला और शिल्पकला की दृष्टी से विश्व विख्यात है।
  • इन मंदिरों की मूर्तियाँ रामायण महाभारत और पुराणों की कहानियाँ सुनाती है।
  • और श्रवणबेलगोल में 57 फूट ऊंची गोमटेश्वर की एक विशाल मूर्ति त्याग और शांती का संदेश देती है।
  • बिजापुर के गोलगुंबज भी वास्तुकला का अद्वितीय उदाहरण है।

3. कन्नड के साहित्यकारों की कन्नड भाषा तथा संस्कृति का क्या देन है ?

  • उत्तर : अक्कमहादेवी, अल्लमप्रभु, सर्वज्ञ जैसे अनेक संतों ने वचनों द्वारा. प्रेम, दया धर्म को सिखाए है। पुरंदरदास, कनकदास आदि भक्त कवियों ने भक्ति और नीति संबंधि कविताएँ लिखे हैं ।
  • पंप, पोन्न, रन्न, कुमारव्यास हरिहर राघवांक जैसे प्राचीन कवियों ने अपनी रचना द्वारा साहित्य की श्रीवृद्धी की है।
  • आधुनिक काल के कुवेंपु बेंद्रे कारंत आदी कवियों ने ज्ञानपीठ पुरस्कार पाकर कन्नड़ भाषा साहित्य, संस्कृति की देन दी है।

कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए ।

1. कर्नाटक में कन्नड़ भाषा बोली जाती है और इसकी राजधानी बेंगलूरु है।

ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ ಭಾಷೆಯನ್ನು ಮಾತನಾಡುತ್ತಾರೆ ಮತ್ತು ಅದರ ರಾಜಧಾನಿ ಬೆಂಗಳೂರು.

2. कर्नाटक में चंदन के पेड़ विपुल मात्रा में हैं।

ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ಶ್ರೀಗಂಧದ ಮರಗಳು ಹೇರಳವಾಗಿವೆ.

3.वचनकार बसवण्ण कांतिकारी समाज सुधारक थे।

ವಚನಕಾರ ಬಸವಣ್ಣ ಕಾಂತಿಕಾರಿ ಅವರು ಸಮಾಜ ಸುಧಾರಕರು.

पर्यायवाची शब्द लिखिए :

उदाः पर्वत – अद्रि – पहाड़ – गिरि

  1. सागर – समुद्र – जलधि – अंबुधि
  2. आगार – घर – निकेतन – गृह
  3. जल – पानी – अंबु – नीर
  4. आकाश – आसमान – गगन – नभ

विलोम शब्द लिखिए :

  1. सुंदर × कुरूप
  2. विदेश × स्वदेश
  3. आदि × अनादि/अंत
  4. सजीव × निर्जीव
  5. सदाचार × दुराचार
  6. आयात × निर्यात

उदाहरण के अनुसार बहुवचन रूप बनाना सीखिए :

10th Hindi Karnataka Sampada Question Answer

उदा : संधि – संधियाँ

  1. मूर्ति – मूर्तियाँ
  2. उपलब्धि – उपलब्धियाँ
  3. कृति – कृतियाँ
  4. नीति – नीतियाँ
  5. संस्कृति – संस्कृतियाँ
  6. पद्धति – पद्धतियाँ

विच्छेद कर संधि का नाम लिखिए :

दिग्गज, पर्वतावली, संग्रहालय, जलाशय, जगनमोहन, सदाचार, अत्यंत

  1. दिग्गज = दिक् + अज (व्यंजन संधि)
  2. पर्वतावली = पर्वत + आवली (दीर्घ संधि)
  3. संग्रहालय = संग्रह + आलय (दीर्घ संधि)
  4. जलाशय = जल + आशय (दीर्घ संधि)
  5. जगनमोहन = जगत् + मोहन (व्यंजन संधि)
  6. सदाचार = सत् + आचार (व्यंजन संधि)
  7. अत्यंत = अति + अंत (यण् संधि)

विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए :

देश-विदेश, जलप्रपात, राजवंश, राजमहल।

  1. देश-विदेश = देश और विदेश (द्वंद्व समास)
  2. जलप्रपात = जल से प्रपात (तत्पुरुष समास)
  3. राजवंश = राजा का वंश (तत्पुरुष समास)
  4. राजमहल = राजा का महल (तत्पुरुष समास)

अनुरूपता:

  1. दक्षिण से उत्तर के छोर की पर्वतमाला : पश्चिमी घाट : : दक्षिण की पर्वतावलियाँ : _______
  2. कर्नाटक : चंदन का आगार : : बेंगलूरु : _________
  3. सी.वी. रामन : नोबेल पुरस्कृत : : सर एम. विश्वेश्वरय्या : ________
  4. भद्रावती : लोहे और इस्पात : : मैसूर : __________
  5. कावेरी : नदी : : जोग : ________
  6. बेलूरु : शिल्पकला : : गोलगुंबज़ : _________
  7. सेंट फिलोमिना : चर्च : : जगनमोहन राजमहल : __________
  8. कृष्णदेवराय : शासक : : राष्ट्रकूट : ___________
  9. बसवण्णा : वचनकार : : कनकदास : _____________
  10. पंपा : प्राचीन कवि : : कंबार : __________

उत्तरः

  1. दक्षिणी घाट;
  2. सिलिकॉन सिटी;
  3. भारत रत्न;
  4. राजमहल;
  5. जलप्रपात;
  6. वास्तुकला;
  7. आर्ट गैलरी;
  8. राजवंश;
  9. भक्त कवि:
  10. आधुनिक कवि।
   
   
       

Hello friends, my name is Basavaraj ms, I am the Writer and Founder of this blog 7 year experience in this field, also I'm preparing civil exams and share all the information related to Government job, Exam's, results, study materials, quizzes and notes through this website.

Leave a Comment